फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर लें सघन तलाशी

विज्ञापन
बैठक लेते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के शेष प्रश्नपत्रों की परीक्षा को भी जिले में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को भी जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी परीक्षा केंद्र प्रबंधकों, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
उन्होंने परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने व प्रवेश पत्र के अलावा आई कार्ड से फोटो का मिलान करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद कई स्थानों पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन और सख्त हो गया है। डीएम रमेश रंजन ने विद्यालय प्रबंधकों से कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र की निगरानी जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर स्थापित कंट्रोल रूम और डबल लॉेक कक्ष में लगे कैमरे किसी भी दशा में बंद नहीं होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि डबल लॉक कक्ष को खोलने और बंद करने के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में किया जाएगा।
जो भी व्यक्ति डबल रूम में प्रवेश करेगा, उसकी एंट्री लॉग बुक पर किया जाना अनिवार्य है। यह सुनिश्चित किया जाए कि डबल लॉक रूम में अनावश्यक कोई भी व्यक्ति प्रवेश न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार से नकल कराने के संबंध में शिकायत प्राप्त होती है अथवा निरीक्षण के दौरान नकल कराते हुए पाए जाने पर स्कूल प्रबंधक के साथ-साथ प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर लगे सभी सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग जनपद कंट्रोल रुम में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कहा कि ऐसा न करने की दशा में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान मुख्य गेट पर लगे सीसी कैमरे किसी भी दशा में बंद नहीं होना चाहिए।
परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र के साथ-साथ पहचान पत्र के माध्यम से मिलान करते हुए परीक्षार्थी की पहचान सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्र प्रबंधक और प्रधानाचार्य द्वारा प्रशासन का सहयोग न करने की दशा में आगामी परीक्षा के लिए उन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
समस्त प्रबंधक सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश न करने पाए। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा की बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है।
विज्ञापन

किसी भी विद्यालय प्रबंधक द्वारा नियमों का पालन न करने की दशा में संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान एडीएम डॉ. बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. मोईनुल इस्लाम, जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल, परीक्षा केंद्रों के प्रबंधक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें