फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना के नियमों के उल्लंघन में स्वीमिंग पुल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के नियमों को ताक पर रखकर गांव सोखना में स्वीमिंग पूल का संचालन करने की शिकायत पर एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने छापा मारा। एसडीएम ने स्वीमिंग पूल को सीज कर दिया। छापे के दौरान स्वीमिंग पूल में करीब 40 लोग नहाते हुए मिले।
गौरतलब है कि शासन स्तर से कोरोना महामारी को देखते हुए स्वीमिंग पूल और जिम आदि गतिविधियों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन इन निर्देशों को ताक पर यहां स्वीमिंग पूल के संचालक खुलेआम इनका संचालन कर रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इस क्रम में गांव सोखना में संचालित स्वीमिंग पूल पर एसडीएम सदर ने छापा मारा। छापे में स्वीमिंग पूल में करीब 40 लोग नहाते हुए मिले। एसडीएम ने कोरोना नियमों के उल्लंघन के आरोप में स्वीमिंग पूल का सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण
हाथरस। एसडीएम सदर ने नगर पालिका हाथरस व नगर पंचायत मेंडू का औचक निरीक्षण किया। दोनों कार्यालयों में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। वहीं परिसर में सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। कार्यालय में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें