हाथरस : भाई दूज के मौके पर मिठाई की दुकान पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दीपावली और गोवर्धन पूजा के बाद भाई दूज पर भी शहर में जमकर मिठाई की खरीदारी हुई। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ रही। लोगों ने खूब मिठाई की खरीदारी की। खासकर मिठाई की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी कर रही थीं। शाम तक मिठाई की खरीदारी की गई।
भाई दूज पर भीड़ का फायदा उठाकर दुकानदारों ने खूब चांदी काटी। दूज के मौके पर भाइयों को गोला देकर तिलक किया जाता है, इसलिए कई दिन से गोलों की खरीदारी की जा रही थी। बृहस्पतिवार को भी गोलों की दुकान पर खरीदारी के लिए मारामारी हो रही थी। बाजार में दूज के दिन 280 रुपये तक गोला बिका। गोले के दाम अधिक होने के कारण ग्राहकों की जेब पर बोझ भी पड़ा। संवाद