फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बहनों ने किया भाइयों के माथे पर तिलक, लिया रक्षा का वचन

विज्ञापन
हाथरस : भाई दूज पर भाई को तिलक लगाती बहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के बाद शुक्रवार को भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर और आरती उतार उनकी लंबी उम्र की कामना की और उनसे रक्षा का वचन लिया। इसके बदले भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। बड़ी संख्या में भाई बहनों के साथ यमुना स्नान के लिए भी गए।
भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते को दर्शाने वाले इस पर्व का इंतजार कई दिनों से था। सुबह से दूज को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। धर्माचार्यों के अनुसार पूजा के लिए पूरा दिन शुभ रहा। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और उनकी आरती उतारी। भाइयों ने बहनों के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। सामर्थ्य के अनुसार उन्हें दक्षिणा और उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना के साथ उपवास भी रखा। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिए। कई बहनें घर पर भाइयों के इंतजार में रहीं तो कई बहनें भाइयों के घर उनका तिलक करने पहुंचीं। भाई दूज के दिन भी बहनों ने बाजारों में खरीदारी की। बहनें मिठाई और गोला आदि सामान खरीदती नजर आईं। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है, इसलिए कई भाई-बहन यमुना स्नान के लिए भी गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें