फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्वदेशी ही स्वरोजगार और आर्थिक संपन्नता का प्रमुख साधन : हरीश

विज्ञापन
हाथरस : प्रांतीय विचार वर्ग के कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच का प्रांतीय विचार वर्ग शनिवार से शुरू हुआ। उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश, क्षेत्रीय संयोजक डॉ. राजीव, प्रांत संयोजक अमितेश अमित ने भारत माता एवं राष्ट्र ऋषि श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में हरीश ने कहा कि वर्तमान समय में स्वदेशी की प्रासंगिकता भारत में बेरोजगारी को दूर करेगी। स्वदेशी ही स्वरोजगार और आर्थिक संपन्नता का एक प्रमुख साधन है। औद्योगिक राष्ट्रवाद भारत की वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अध्यक्षता दुर्गेश गुप्ता ने की।
विज्ञापन

प्रारंभ में वर्ग की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र संयोजक राजीव जी ने इन विचार वर्गों के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ताओं को स्वदेशी की रीति नीति की जानकारी दी। अपने जीवन में कैसे हम स्वदेशी अपनाएं और हमारे कार्य करने की पद्धति कैसी हो, इस बारे में दो दिवसीय वर्ग के माध्यम से बताया जाएगा। दो दिवसीय वर्ग में छह सत्र चलेंगे, जिसमें बृज प्रांत के 12 जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। संचालन स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख मनोज अग्रवाल राया वालों ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सह प्रांत संयोजक लवकुश मिश्रा, अजय कुलश्रेष्ठ, जिला प्रचारक धर्मेंद्र, सह प्रांत सेवा प्रमुख उमेश, उमाशंकर गुप्ता, मुकेश बंसल, डॉ. देवेंद्र शर्मा, अजय राघव, नरेंद्र बंसल, पदम बंसल, अनूप अग्रवाल, रामजीलाल शिक्षक, दाऊदयाल शर्मा, प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय तेल वाले आदि स्वदेशी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें