फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बंद कमरे में बतियाते मिले छात्र-छात्रा का किया निलंबन

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद कमरे में बात करते मिले छात्र-छात्रा को किया निलंबित
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज की अनुशासन समिति की टीम ने की कार्रवाई
बिना यूनिफॉर्म वालों पर रही विशेष नजर, दी गई हिदायत
्र
हाथरस। बागला डिग्री कॉलेज की अनुशासन विभाग की टीम ने कॉलेज आने वाले बाहरी तत्वों पर नजर रखी। यहां पर बिना यूनिफॉर्म के आए युवकों से टीम द्वारा पूछताछ की गई और फिर उन्हें हिदायत देकर जाने दिया गया। यहां पर एक कमरे में बात करते मिले छात्र व छात्रा का निलंबन किया गया।
चीफ प्रॉक्टर डॉ. चंद्रशेखर रावल ने कॉलेज की बी कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ हुई दुर्घटना को लेकर कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने एवं बाहरी तत्वों के अनावश्यक व अनाधिकृत प्रवेश को रोके जाने के लिए अनुशासन समिति को निर्देश दिए। डॉ. रावल ने अभिभावकों से भी अपील की कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। चीफ प्रॉक्टर ने विद्यार्थियों के लिए भी निर्देश जारी किया कि कॉलेज के सभी विद्यार्थी गणवेश में एवं परिचय पत्र के साथ आवश्यक रूप से ही कॉलेज में उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासन समिति के किसी भी सदस्य द्वारा परिचय पत्र मांगे जाने पर प्रस्तुत करें। बैठक के उपरांत अनुशासन समिति ने कॉलेज परिसर में भ्रमण किया और बिना गणवेश में आये और बिना परिचय पत्र के उपस्थित हुए विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर से बाहर भेज दिया। कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के दो विद्यार्थियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई। मौके पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. विजयदीप, डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. डीके सिंह, डॉ. रमा शर्मा, मानपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें