फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की पहली वर्षगांठ पर हुआ सुंदरकांड

विज्ञापन
हाथरस : शहर के नवग्रह मंदिर पर आरती और पूजन करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की पहली प्रथम वर्षगांठ पर विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार सेंगर ने की।
इस मौके पर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। महाआरती की गई और प्रसाद बांटा गया। मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ जिलाध्यक्ष संदीप कुशवाहा और मंडल प्रभारी अलीगढ़ शरद प्रजापति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने श्रीराम जन्मभूमि के बारे में प्रकाश डाला। नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा, शालिनी पाठक, राजकुमार पाठक, भूपेंद्र शर्मा, रूमी अग्रवाल, प्रमोद कुमारी सेंगर, अजय ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, गीतम सिंह, अविनाश गुप्ता, देवेंद्र पचौरी, प्रदीप कुमार, गौरव अग्निहोत्री, भूपेंद्र बघेल, श्यामवीर, डॉ. मुनेश, माधव शर्मा, ललित, योगेंद्र, गीतम बघेल, कन्हैया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें