संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार को थाना चंदपा का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने वहां आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नव निर्माणाधीन लाइब्रेरी, थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मैस की स्थिति देखी।
निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप समय से पूरा कराने और अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का सामान प्रयोग करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति देखी।
उन्होंने अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का भी एसपी ने अवलोकन किया। एसपी ने क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए। थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क को चैक किया।