फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कमेटी के नाम पर ठगे रुपये, मारपीट व हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कमेटी के नाम पर हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया। इसे लेकर मारपीट और हंगामा भी हुआ। मौके पर पुलिस पहुंच गई और दो लोगों का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा निवासी कुछ लोगों ने कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर हतीसा निवासी एक व्यक्ति के पास कमेटी शुरू की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय तक तो कमेटी चली, लेकिन उसके बाद कमेटी जिसने शुरू की, वह उनके रुपयों को हड़प कर गया। रुपये वापस नहीं दिए। रविवार की देर रात को भगवंतपुर निवासी व्यक्ति कपूरा पहुंच गया, जिसके पास कमेटी चल रही थी। वहीं पर गांव कपूरा के लोग उससे भिड़ गए, यहां पर मारपीट हो गई। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें