फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कांग्रेस के भड़काने पर छात्र कर रहे हैं सीएए का विरोध

विज्ञापन
हाथरस: हाथरस में सनातन धर्म रत्न से स्वामी रामभद्राचार्य जी को सम्मानित करते सनातन मंदिर चेतना स? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
कांग्रेस के भड़काने पर छात्र कर रहे सीएए का विरोध
विज्ञापन

पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य ने सीएए का विरोध करने वालों को बताया राक्षस
स्वामी जी ने मोदी, योगी सरकार की जमकर तारीफ की, बोले कि 2015 से शुरू हो गई हिंदू सदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने सीएए का विरोध करने वाले छात्रों को मूर्ख के साथ राक्षस भी करार दिया है। उनका कहना है कि इन छात्रों को कांग्रेस भड़का रही है। यह छात्र अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं कर रहे और सीएए का विरोध कर मूर्खता पूर्ण कदम उठा रहे हैं। वह अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। स्वामी जी यहां समाजसेवी मुन्नालाल रावत के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना निर्णय सुना दिया है। अब इसके बाद अब काशी और मथुरा को लेकर पक्ष रखा जाएगा। उन्होंने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन के माध्यम से केंद्र सरकार ने 18 करोड़ युवकों को रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया है। पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही आतंकी घटनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अभी दो-चार सर्जिकल स्ट्राइक की और जरूरत है। तभी वह ठीक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में अब न्याय का राज आ गया है। सरकार ने तीन तलाक पर काम किया। 370 और 35ए हटाया। राम मंदिर के मामले को लेकर सभी चिल्ला रहे थे कि 147 देश एकत्रित हो जाएंगे, लेकिन एक पत्ता भी नहीं हिला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने छह साल हो गए, लेकिन भ्रष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से हिंदू सदी की शुरूआत हो गई है। उन्होंने योगी सरकार की भी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें