न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के मद्देनजर शनिवार को सासनी तहसील सभागार में क्षेत्र के प्रधान एवं कोटेदारों की बैठक हुई।
बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि जो भी शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सासनी अंजलि गंगवार ने कहा कि अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के कृत्यों की रोकथाम के लिए यह बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में तहसीलदार अनिल कुमार, खंड विकास अधिकारी विकल कुमार, आपूर्ति निरीक्षक सुमन सारस्वत, एडीओ पंचायत केके गौतम, राजस्व निरीक्षक के साथ सभी ग्राम प्रधान एवं कोटेदार उपस्थित थे। संवाद