फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 27 को सरकारी दफ्तरों के परिसरों में बांधेंगे आवारा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आवारा गोवंश की समस्या का समाधान न होने से परेशान किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक 27 जनवरी को तहसील, थाना और ब्लाक परिसर में आवारा पशुओं को बांधा जाएगा। इसे लेकर यूनियन के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गत 10 जनवरी को आवारा पशुओं की समस्या को लेकर तहसील परिसर सादाबाद में अधिकारियों को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया था, समस्या के समाधान की मांग की गई थी।
लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारियों ने समस्या का कोई संज्ञान नहीं लिया है और ना ही आवारा पशुओं को पकड़वाने व गोशाला में भेजने का कोई इंतजाम किया है। आवारा पशु किसानों की खड़ी फसलों को बुरी तरह से रौंद कर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रात रात भर जाग कर अपनी फसलों रखवाली कर रहा है, लेकिन वह अपनी फसल को इन पशुओं से बचा नहीं पा रहा है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन द्वारा थाना परिसर, ब्लॉक परिसर और तहसील परिसर में आवारा पशुओं को गांव से लाकर बांध देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें