फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आंधी-तूफान ने घरों में भी पहुंचाया नुकसान, गांवों में उड़ाई टीनशेड

विज्ञापन
हाथरस: तेज आंधी से धराशाई हुआ टीन शेड। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

शनिवार की रात को आई तेज आंधी और तूफान ने इलाके में जमकर कहर बरपाया। न केवल खेतों में खड़ी गेहूं की काफी फसल बर्बाद हो गई। कई टीन शेड और छप्पर भी आंधी के वेग के साथ उड़ गए। इधर, क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। क्षेत्र के सभी 73 गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। दोपहर तक ज्यादातर गांवों की बिजली बहाल हो गई, जबकि कुछ गांवों की रविवार की दोपहर तक बाधित थी।
गांव नगला विसी निवासी चोब सिंह पुत्र गिर्राज सिंह के घर का टीन शेड पीपल के पेड़ की डाली टूटकर गिरने से धराशाई हो गया। वहां मौजूद चोब सिंह के बच्चे बाल-बाल बच गए। गांव मढ़ाभोज में सुभाष सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह के घर के पीछे बना टीन शेड भी तूफान में उड़ गया। गांव नगला कली निवासी सुभाष पुत्र डिप्टी सिंह के घर के बाहर पड़ा टीन शेड भी आंधी में उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सल्हैपुर निवासी लाखन सिंह पुत्र मवासी राम की छत के ऊपर लगा टीन शेड भी आंधी में उड़कर छत पर ही गिर पड़ा, जिससे छत के दो पत्थर टूटकर नीचे गिर गए। लाखन सिंह का परिवार इस हादसे में बाल-बाल बच गया। तूफान से क्षेत्र में काफी पेड़ भी उखड़कर गिर गए, जिससे रास्तों पर आवागमन भी बाधित हुआ। खेतों में खुदाई के बाद पड़े आलू को ले जाने में भी किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पेड़ों को रास्ते से हटाने के बाद ही वहां आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें