फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कानून के दायरे में रहकर लोकतांत्रिक तरीके से करें विरोध

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एडीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर एडीएम बसंत अग्रवाल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में सेना तथा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारियों व जवानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यदि कोई नवयुवक इस योजना से सहमत नहीं है तो कानून के दायरे में रहकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करें। शांति पूर्ण ढंग से ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात कह सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यातायात बाधित करना, सरकारी/गैर सरकारी भवनों, वाहनों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों एवं जनसामान्य को क्षति पहुंचाना एवं नियमों का उल्लंघन करना कानूनन अपराध है। उपस्थित सेवानिवृत्त जवानों से अपील की कि अपने आसपास होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें