फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेल से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास : डीएम

विज्ञापन
गांव सलेमपुर में खेल मैदान का उद्घाटन करते जिलाधिकारी रमेश रंजन। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलेमपुर में नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन मंगलवार को जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने फीता काटकर किया। मंच पर उपस्थित डीएम, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), उप जिलाधिकारी सादाबाद, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।
डीएम खेल मैदान में आयोजित खेलों का शुभारंभ सीटी बजाकर किया। मैदान में 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता और कबड्डी का भी आयोजन किया गया। डीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल ही ऐसा माध्यम है, जिसके बल पर पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थी देश-विदेश में परचम फहरा सकते हैं। उन्होंने खेल को खेल की भावना से ही खेलने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव ने बताया कि मैदान का क्षेत्रफल 2.02 हेक्टेयर है। मैदान में बैडमिंटन, वॉलीबाल कोर्ट, क्रिकेट प्ले ग्राउंड, कबड्डी कोर्ट, ओपन जिम और दर्शकों के बैठने के लिए दो स्टैंड की व्यवस्था की गई है।
बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं। मैदान के चारों तरफ पाथ-वे एवं चारों ओर तार की फैंसिंग की गई है। अभी गार्ड रूम और चेंजिंग रूम का निर्माण किया जाना है। डीएम ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को वर्षाकाल शुरू होते ही वृहद मात्रा में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। डीडीओ ने बताया कि खेल के मैदान का कार्य 23 अक्तूबर 2021 को शुरू किया गया था।
इसकी अनुमानित लागत 6.005 लाख रुपये है और इसका कुल क्षेत्रफल 2.02 हेक्टेयर है। इसमें 1406 मानव दिवस सृजित किए गए थे। इसकी व्यय राशि 2.89 लाख रुपये है। डीएम ने मैदान में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने और गेट लगवाने के निर्देश दिए। कार्य योजना के तहत खेल मैदान में बैडमिंटन, वॉलीबाल से संबंधित सामग्री लगाने और अवशेष कार्य को समय से गुणवत्ता सहित पूरा कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सलेमपुर में बने पंचायत भवन और पुस्तकालय का निरीक्षण किया। पंचायत सचिव ने बताया कि यह एक पुराना भवन था। इसकी राज्य वित्त से मरम्मत कराई गई है। पंचायत भवन और पुस्तकालय की अलग-अलग चारदीवारी है।
डीएम ने बीच की दीवार को तोड़ते हुए दोनों भवनों को एक ही परिसर में संचालित करने के साथ ही परिसर में पौधरोपण करने के निर्देश दिए। पंचायत भवन में आने वाले लोगों एवं ऑफिस स्टाफ के बैठने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत सचिवों को रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में नियमित रूप से बैठकर शिकायतों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने और शासन द्वारा संचालित योजनाओं के पात्र एवं छूटे हुए लाभार्थियों के आवेदन ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। मौके पर ग्रामीणों ने डीएम को पानी की समस्या से अवगत कराया। डीएम ने एसडीएम को ग्रामवासियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें