फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यों में लाएं तेजी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास विभाग एवं उप्र जल निगम (ग्रामीण) द्वारा संचालित योजनाओं की डीएम रमेश रंजन ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष मनरेगा में कार्य न होने पर नाराजगी जताते हुए संचालित योजनाओं में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। मनरेगा कार्यों में महिलाओं की भागीदारी मानक के अनुरूप करें। जिन ग्राम पंचायतों में महिलाओं के जॉब कार्ड अभी तक नहीं बने हैं वहां शिविर लगाकर जॉब कार्ड बनाएं।
डीएम ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन की प्रगति संतोष जनक नहीं है तथा ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सेवकों द्वारा मनरेगा कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इसमें बताया गया कि आवास निर्माण के लिए 151 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

जिसके सापेक्ष 144 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष सात के निर्माण का कार्य चल रहा है। डीसी मनरेगा ने बताया कि 433 स्वयं सहायता समूहों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर ड्राई राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। 82 स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा विद्युत बिल कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 19 राशन की दुकानों का संचालन कार्य किया जा रहा है। सहायक अभियंता जल निगम ने बताया कि 51 डीपीआर के सापेक्ष 28 डीपीआर स्वीकृत हो चुकी हैं। 13 डीपीआर फर्म द्वारा प्रस्तुत की जा चुकी हैं, जिन पर स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें