फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसपी ने पढ़ाया अपराध नियंत्रण का पाठ

विज्ञापन
हाथरस : पुलिस कार्यालय में अपराध उन्नमूलन गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने पुलिस कार्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थानों के अपराधियों को चिह्नित करने के भी निर्देश दिए।
पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में आयोजित अपराध नियंत्रण गोष्ठी में एसपी ने अवैध शराब के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। शराब माफिया को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लगातार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। अवैध/अपमिश्रत शराब की फैक्टरी से संबंधित शराब माफिया को चिन्हित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई लगातार जारी रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता ना बरती जाए। एसपी ने हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों की लगातार चेकिंग करते रहने और क्षेत्र के शातिर किस्म के ऐसे अपराधी, जिनके विरुद्ध अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के भी निर्देश दिए। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कार्यालय शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, क्षेत्राधिकारी सादाबाद ब्रह्म सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
महिला संबंधी मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
हाथरस। एसपी ने मिशन शक्ति अभियान के तीसरे फेज के दौरान की जाने वाली कार्रवाई की भी समीक्षा की। उन्होंने अभियान के फेस वन और फेस टू के दौरान लंबित विवेचनाएं विशेषकर महिला संबंधी अपराध और पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की जानकारी ली। गुण-दोष के आधार पर इन मामलों का शीघ्र निस्तारण कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों को बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने, एंटी रोमियो टीम द्वारा अभियान को निरंतर जारी रखने के लिए निर्देशित किया गया।
पुलिस महिला अधिकारी गांव में महिलाओं से करेंगी सीधे संवाद
हाथरस। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं और बालिकाओं संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और उनके मध्य सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए सभी थानों पर महिला बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त किए जाएं। थाने में तीन या चार बीटों पर एक महिला बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि वह गांवों में जाकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर किसी भी हिंसा के मामले में अथवा अपराध होने की स्थिति में तत्काल थाने को सूचना दे सकें, जिससे इन मामलों में अपेक्षित कार्रवाई की जा सके। छोटी-छोटी शिकायतों को तत्काल संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
साइबर क्राइम को लेकर करें लोगों को जागरुक
हाथरस। एसपी ने कहा कि जोन स्तर से अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन के आदेशानुसार जोन के समस्त जिलों में पुलिसकर्मियों व उनके परिवार व सभी स्कूल-कॉलेज, डॉक्टर, व्यापारिक संगठन व आम-जनमानस को साइबर अपराधों और सोशल मीडिया के प्रयोग के बारे में जागरूक किया जाए। सभी अपने थाना क्षेत्रों के ग्राम, कस्बों और बीटों के अंतर्गत आने वाले ग्राम, मोहल्लों व कस्बों के प्रधानों, पार्षदों व अन्य सम्मानित व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर उनको साइबर जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दें। संवाद
पहचान एप से होगा अपराधियों का भौतिक सत्यापन
हाथरस। एसपी ने जोन स्तर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन पहचान’ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पहचान एप के माध्यम से ही सभी अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया जाए। पहचान एप पर प्रतिदिन होने वाले अपराधों, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट, इनामी व जमानती आदि सूचनाएं समय से दी जाएं। संवाद
विज्ञापन

टॉप 10 अपराधियों की होगी निगरानी
हाथरस। एसपी ने थानों के टॉप-10 अपराधियों के बारे में भी सभी थाना प्रभारियों से समीक्षा की। उनकी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिले में चोरी व लूट की घटनाओं के प्रभावी रोकथाम के लिए दिन व रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाने और बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें