न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को देश के इतिहास व आजादी की लड़ाई की गाथा भी सुनाई गई।
श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट एवं सचिव प्रदीप कुमार गोयल ने ध्वाजारोहण से किया। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्राचार्या डॉ. मीता कौशल, डॉ. ललितेश आदि मौजूद थे। एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज एवं आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल में भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों की धूम रही।
ध्वजारोहण भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार वार्ष्णेय ने किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या ममता कौशिक ने ध्वजारोहण किया। सेकसरिया सुशीला पब्लिक स्कूल में डॉ. वीपी सिंह व विद्यालय प्रबंधक दिनेश सेकसरिया, प्रधानाचार्य डॉ. विनोदचंद्र शर्मा, उप प्रधानाचार्य कमलेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। आरपीएम कॉलेज में संस्था के डायरेक्टर डॉ. उमाशंकर शर्मा, डॉ. एससी शर्मा व डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरीओम शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज, राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बागला इंटर कॉलेज, बागला डिग्री कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, रामबाग इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल, डीपीएस, आरबीएस स्कूल, राजा महेंद्रप्रताप इंटर कॉलेज मुरसान सहित अन्य स्कूल-कॉलेजों में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मेंडू रोड स्थित माया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में रवींद्र सिंह सेंगर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रेम रघु ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. पीपी सिंह ने झंडा फहराकर किया।
हाथरस : गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान गुब्बारे हवा में उड़ाते राज्य मंत्री।- फोटो : HATHRAS