फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सपा ने किया प्रदेश का विकास, भाजपा घोल रही जातिवाद का जहर

विज्ञापन
गांव तामसी में अपना बूथ करें मजबूत कार्यक्रम में शामिल सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव तामसी में सोमवार को बूथ प्रभारी केके चौधरी के यहां सपा का अपना बूथ करें मजबूत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को सपा सरकार की रीति और नीतियों से अवगत कराया गया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को विजयी बनाने के लिए तनमन से जुट जाएं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सपा ने प्रदेश का विकास किया है जबकि भाजपा जातिवाद का जहर घोल रही है।
उन्होंने कहा कि सपा का नारा अपना बूथ करें मजबूत है। इस नारे के तहत हम सबको अपने अपने बूथों को और अधिक मजबूत करना है। सपा बूथ को आधार मानकर ही राजनीति करती है। बूथ की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना होगा, जिससे बूथ अच्छा काम कर सके।
विज्ञापन

सपा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में 100 नंबर, 108, 112 नंबर जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन और समाजवादी पेंशन योजना का लाभ लाखों लोगों को दिलाया। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए, लेकिन भाजपा सरकार ने देश में विकास की बजाय जातिवाद का जहर घोल रखा है।
हिंदू मुस्लिम का कार्ड खेलकर भाजपा के लोग देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष भगत सिंह चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गोलू प्रधान का ग्रामीणों ने साफा बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष भगत सिंह प्रधान, कैलाश ठेनुआ, मंसूर अहमद, हरभजन प्रधान, पूरन सिंह कुशवाह, अनुज परमार, दिनेश चौहान, राहुल चौधरी, गौतम चौधरी, सतेंद्र चौधरी, अरुण चौधरी, योगेश चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें