हाथरस: कुंभ मेला ड्यूटी में गए पुलिस कर्मियों को सीएम द्वारा प्रदत्त कुंभ मेला सेवा मेडल के साथ म?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एसपी गौरव बंसवाल ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त कुंभ मेला सेवा मेडल व प्रशस्ती पत्र पुलिस कर्मियों को दिए। यह सम्मान उन पुलिस कर्मियों को दिया गया, जिन्होंने कुंभ मेला 2019 में ड्यूटी की थी।
रविवार को पुलिस अधीक्षक हाथरस के द्वारा कुंभ मेला 2019 की ड्यूटी शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जनपद हाथरस के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त कुंभ मेला सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व एसपी द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। थाना चंदपा क्षेत्र के बीट आरक्षियों की बीट बुक का निरीक्षण किया गया ।