फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सपा और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
हाथरस : बागला इंटर कॉलेज के सामने एबीवीपी के सदस्यता शिविर को लेकर पदाधिकारियों से बात करतीं सीओ ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय बागला इंटर कॉलेज से बाहर शनिवार को समाजवादी पार्टी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान वहां हंगामा हो गया। दोनों पक्षों ने वहां नारेबाजी भी शुरू कर दी और टकराव के हालात पैदा हो गए। सूचना मिलते ही सीओ सिटी भी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गईं और दोनों पक्षों को वहां से हटाकर स्थिति संभाली।
हुआ यूं कि सपा छात्र सभा ने एक सदस्यता शिविर बागला इंटर कॉलेज के बाहर शनिवार लगाया। वहां इसे लेकर पोस्टर भी चिपकाए गए थे। वहां बैनर आदि भी लगे थे। सपा के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी भी वहां मौजूद थे। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए। उनका भी सदस्यता अभियान तय था। परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सपाइयों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। वहां हंगामा शुरू हो गया और दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे। परिषद ने सपाइयों पर विद्यालय परिसर में छात्रों को बरलगाने का आरोप लगाया। इस दौरान नारेबाजी शुरू हो गई। हंगामे की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी रुचि गुप्ता मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गई। पुलिस की दोनो पक्षों से नोक-झोंक हो गई। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों के नेताओं व पदाधिकारियों को वहां से वापस भेज दिया। इसके बाद वहां शांति हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें