फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कहीं दवाओं का टोटा तो कहीं लगा है ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा मरीजों को सस्ती कीमत पर दवा उपलब्ध कराने के मकसद से जिले में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोले गए। जिले में दो जनऔषधि केंद्र खोले गए, लेकिन एक केंद्र पर ताला लगा है तो जिला अस्पताल परिसर में स्थापित प्रधानमंत्री जन ओषधि केंद्र पर दवाओं का टोटा है। मामूली बीमारी के मरीजों के लिए भी वहां कुछ दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को बाहर जाना पड़ता है।
अमर उजाला की टीम ने जिला अस्पताल में बने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का हाल जाना तो वहां यह बात सामने आई कि औषधि केंद्र पर हार्ट, बीपी, शुगर जैसी बीमारियों की दवाएं नहीं हैं। जिनकी मरीजों की अक्सर जरूरत होती है। इसकी वजह से मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर्स से दवाएं ऊंची कीमत पर खरीदनी पड़ती हैं। शहर के सादाबाद गेट स्थित शिव प्लाजा में बने जनऔषधि केंद्र का हाल जाना गया तो वह बंद मिला।
विज्ञापन

लाखों की दवाएं एक्सपायर, वापसी का इंतजार
जन औषधि संचालक का कहना है कि कोरोना काल में औषधि केंद्र बंद रहा। पूर्व में तीन महीने बंद रहा। इस कारण करीब साढ़े चार लाख रुपये की दवाएं एक्सपायर हो गई हैं। उनका कहना है कि जहां से दवाएं आती हैं। वहां यह शर्त है कि एक्सपायर दवाओं की वापसी होगी, लेकिन अब वह वापस नहीं ले रहे हैं। इस कारण खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

- औषधि केंद्र में वर्तमान में बीपी, शुगर, हार्ट की दवा के अलावा दर्द की स्प्रे, सेविलॉन आदि की कमी ऊपर से ही चल रही है। हालांकि चिकित्सकों का सहयोग पूरा मिल रहा है। दवाएं पर्याप्त न होने के कारण मरीजों को लौटना पड़ रहा है। - प्रवेंद्र सेंगर, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें