फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बारिश से कहीं राहत को कहीं पर आई आफत

विज्ञापन
हाथरस: शहर में बुधवार की शाम को हुई झमाझम बारिश में भीगती महिला और बचने की कोशिश करती युवती। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में बुधवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन कई स्थानों पर यह बारिश आफत भी बन गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश तो शाम को थम गई, लेकिन कीचड़ और गंदगी से लोग काफी परेशान रहे।
पिछले दो दिन से मौसम लगातार बदल रहा है और बारिश हो रही है। बुधवार को भी यही हुआ। बुधवार को दिन में कई बार बारिश हुई। झमाझम बारिश के चलते लोगों को गर्मी से निजात मिली। किसानों के लिए भी बारिश काफी अच्छी रही, लेकिन शहर में स्थान-स्थान पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पानी नहीं भरा तो वहां कीचड़ व्याप्त हो गई। इससे लोग खासे परेशान नजर आए। बारिश में कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भर गया। इसकी वजह से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग दुर्घटना के शिकार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें