फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही जख्मी, हालत गंभीर

विज्ञापन
हाथरस: दुर्घटना में घायल सिपाही का बागला अस्पताल में होता उपचार। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय सिकंदराराऊ रोड पर एआरटीओ कार्यालय के निकट जलेसर में तैनात सिपाही किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव हरजी का बास निवासी छत्रपाल पुत्र खिलौनीराम एटा जनपद के थाना जलेसर में कांस्टेबल हैं। सोमवार की देर रात को वह बाइक पर सवार हो सिकंदराराऊ रोड की ओर जा रहे थे। इस बीच किसी वाहन ने एआरटीओ दफ्तर के पास छत्रपाल को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। एक निजी अस्पताल में सिपाही का इलाज चल रहा है, जहां पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें