फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एनएच पर बने बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम से ट्रक में लादकर छह टन लोहे का सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्द रातों में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बुधवार की रात को आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगरा मार्ग पर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम के तालों को चटकाकर चोरों ने ट्रक को अंदर लगाकर करीब छह टन लोहे की एंगल, पत्ती और सरिया सहित अन्य सामान पार कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
इधर, पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। जानकारी के मुताबिक आगरा रोड पर आनंद नगर निवासी संजीव बिरला पुत्र निरंजनलाल बिरला का बिल्डिंग मैटेरियल का गोदाम है। संजीव द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक गोदाम के बुधवार की रात चोरों ने ताले चटका दिए और ट्रक को गोदाम के अंदर लगाकर करीब छह टन एंगल, पत्ती और सरिया आदि चुराकर ले गए। सुबह सात बजे जब वह गोदाम पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए पड़े थे और सारा सामान गायब था। मौके पर ट्रक के पहियों के निशान भी बने हुए थे। इससे पूर्व भी गोदाम में तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है। तहरीर में घटना के खुलासे की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की वारदातों पर लगाएं विराम
सादाबाद। प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान भाजपा के जिलाध्यक्ष अमित पाराशर और जिला महामंत्री दिनेश वार्ष्णेय उर्फ डैनी ने कोतवाली प्रभारी के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा है कि कस्बे में चोरी की वारदातों को रोका जाना जरूरी है। इससे आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आगरा रोड पर संजीव बिरला के गोदाम से चोरी की चार बार हुई वारदात से चोरों के हौसले बुलंद हैं। सर्द मौसम में चोरी की वारदातों से व्यापारी वर्ग में भी आक्रोश है। चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें