फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 63 बसों के जरिये रक्षाबंधन पर छह हजार 32 बहनों ने किया निशुल्क सफर

विज्ञापन
हाथरस: रोडवेज बस में सवार होने के लिए लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो ने रक्षाबंधन पर आमदनी को लेकर बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए। इस दौरान 63 बसों से 6,032 बहनों ने मुफ्त सफर किया। डिपो को तीन लाख 41 हजार से अधिक की राशि नहीं मिल पाई। अब डिपो द्वारा बिल बनाकर मुख्यालय को भेजे जा रहे हैं। ताकि यह इनकम मिल सके।
उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन के पर्व पर शासन के निर्देश पर रक्षाबंधन के दिन बहनों को निशुल्क सफर कराने का आदेश दिया गया है। इस आदेश को ध्यान में रखते हुए हाथरस डिपो ने 63 बसों का संचालन कराया। चालक परिचालकों के आवकाशो को निरस्त कर दिया गया है। ताकि बसों का संचालन अतिरिक्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में हाथरस डिपो की बसों ने छह हजार 32 बहनों को निशुल्क सफर कराया। इन बहनों से मिलने वाली तीन लाख 41 हजार से अधिक की राशि डिपो के हाथ वर्तमान में नहीं लग पाई है। डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि रक्षाबंधन वाले दिन छह हजार 32 बहनों ने निशुल्क सफर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें