न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जोगीपुरा दरियापुर में हुई सात वर्षीय बच्ची की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है, जिसमें सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह, हाथरस जंक्शन एसएचओ विनोद कुमार, कोतवाली सदर एसएचओ जगदीशचंद्र, कोतवाली हाथरस गेट एसएचओ मनोज कुमार शर्मा, एसओजी प्रभारी मुनीश चंद्र, सर्विलांस सैल से चंद्रपाल सिंह, महिला आरक्षी अनुराधा को शामिल किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि एएसपी प्रकाश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। यह टीम घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करेगी।