हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के चलते रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना कर्फ्यू के दौरान रविवार को शहर के रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड का दोपहर में हाल जाना गया। इस दौरान चंद यात्रियों ने गंतव्य का सफर किया। आमदनी प्रभावित होने से रोडवेज के अधिकारी खासे परेशान हैं। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में कोविड हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर प्रचंड होती जा रही है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोरोना का कर्फ्यू लागू किया गया है। रोडवेज बस स्टैंड पर ज्यादातर बसें खड़ी हुई थीं। चंद बसें ही यहां से रवाना हुईं तो उनमें भी कुछ ही यात्री नजर आए। सिटी रेलवे पर भी खामोशी छाई थी और टिकट काउंटर पर इक्का-दुक्का यात्री थे। स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्री भी मास्क लगाए हुए नजर आए।