फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : श्वेता बनीं धर्म रक्षा संघ की महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
हाथरस : धर्म रक्षा संघ की महिला शक्ति शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर श्वेता दिवाकर को प्रमाणपत - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

धर्म रक्षा संघ की महिला शाखा की महिला शक्ति का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेता दिवाकर को मनोनित किया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने मनोनयन प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया। राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने लक्ष्मी निकुंज वृंदावन में एक समारोह में श्वेता को पटका ओढ़ाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि श्वेता राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को संगठित कर धर्म रक्षा संघ को मजबूती प्रदान करेंगी। आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि श्वेता अनेक सामाजिक संगठनों में अपना नेतृत्व एवं सेवाएं प्रदान कर अपनी योग्यता का परिचय देती रही हैं। श्वेता ने कहा कि ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज की कृपा और संतों के आशीर्वाद से मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करूंगी। डॉ. अभिषेक शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें