हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सीएमएस को मेडिकल अवकाश पर चल रहे एक चिकित्सक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने डॉ. रियाज अहमद द्वारा निर्देशों के बावजूद महिला अस्पताल का काम नहीं देखने पर कड़ी नाराजगी जताई और इनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश सीएमएस को दिेए। बैठक में सीएमओ ने जेएसवाई की प्रगति के बारे में जानकारी दी। ओपीडी में सहपऊ, जेएसवाई में सासनी और मुरसान की प्रगति कम होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान कम होने पर डीएम ने प्राथमिकता पर आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान करने के निर्देश दिए। जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के उपरांत अस्पताल 48 घंटे रुकने वाली महिलाओं का प्रतिशत कम होने पर डीएम ने निर्देश दिए कि प्रसव के उपरांत महिला को 48 घंटे तक अस्पताल में रखना सुनिश्चित करें। टीकाकरण की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और टीकाकरण कार्यक्रम में अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिए।