फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान सुबह खुलीं दुकानें, लोग भूले सामाजिक दूरी

विज्ञापन
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर में भ्रमण करते एसपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को सुबह कुछ दुकानें खुलीं और लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी भूल गए। काफी लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए। शहर के ज्यादातर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान शनिवार को हालांकि कुछ आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खुलने की ही अनुमति थी, फिर भी कई लोगों ने अपनी ऐसी दुकानें भी खोलीं, जिनके खुलने की अनुमति नहीं थी। लोगों ने इन दुकानों पर खरीदारी की। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। बिना मास्क के भी लोग सड़कों पर दिखाई दिए। कुछ दुकानदारों ने शाम तक सामान बेचा। वहीं कुछ बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने शहर में भ्रमण कर लिया जायजा
हाथरस। साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू में शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस बल के साथ शहर के कमला बाजार, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट सहित कई बाजारों में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बाहर घूम रहे लोगों से घर से बाहर निकलने का कारण भी पूछा। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली निरीक्षक को निर्देश दिए कि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें