फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शीतलहर से हाल बेहाल, कंपकंपाए लोग

विज्ञापन
हाथरस : सर्दी से बचाव के लिए अलाव पर तापते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्दी के सितम के मारे लोगों का हाल बेहाल है। गलन व सर्द हवाओं के चलते लोगों की कंपकंपी छूट रही है। सोमवार को पूरे दिन सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा। सर्दी अधिक होने के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। गणतंत्र दिवस के नजदीक आने के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार की सुबह से शाम तक सूरज और बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चला। सुबह से शाम तक सर्द हवाओं व गलन ने लोगों ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी लोग सर्दी के कारण घरों से नहीं निकले, जो लोग घरों से निकले, वह पूरी तरह गर्म कपड़ों से शरीर ढककर ही निकले। घरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक लोग अलाव के सहारे सर्दी को दूर भगाते हुए नजर आए। घरों में हीटर, ब्लोअर आदि उपकरणों के सहारे सर्दी से जंग लड़ने की कोशिश की गई। इस कारण लोग जल्दी घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें