न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। इस बार जिला अध्यक्ष पद पर शशिकांत गौतम को निर्विरोध चुना गया। जनपद में पहली बार जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। निर्वाचन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव की मौजूदगी में निर्वाचन कार्रवाई पूरी हुई।
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी के अन्य आठ पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। जिला मंत्री के पद के लिए विवेक कुमार श्रोती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिए अशोक कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मुकुट बिहारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए आशीष माहौर, संगठन मंत्री पद के लिए तेज नारायन सारस्वत प्रचार मंत्री पद के लिए सौरभ चौधरी को निर्विरोध चुना गया।
चुनाव के बाद अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओसी कलेक्ट्रेट राजकुमार सिंह यादव, प्रशासनिक अधिकारी राजेश अग्रवाल, ईडीएम मनोज उपाध्याय, राकेश कुमार गौतम, सचेंद्र उपाध्याय, शीतल प्रसाद शर्मा, राम प्रकाश कुलश्रेष्ठ, महेश कुमार, मुकेश कुमार वरिष्ठ सहायक राहुल चौधरी, संजीव राजपूत, रोहित शर्मा, विनोद महामना, केशव सिंह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार गौतम आदि मौजूद थे।