फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुबह छाया कोहरा, दोपहर को धूप से मिली राहत

विज्ञापन
हाथरस : कोहरे में जाती रोडवेज बस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया। कोहरे के चलते वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। फिर दोपहर में बादलों को चीरते हुए सूरज निकला। धूप निकलने से आमजन को सर्दी से राहत मिली। शाम को फिर गलन बढ़ गई। इससे आमजन का हाल बेहाल हो गया। सर्दी से बचने के लिए लोग तमाम प्रयास करते हुए नजर आए।
उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में सर्दी का सितम आमजन की कंपकंपी छुड़ा रहा है। सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। शुक्रवार की सुबह लोग नींद से जागे तो घना कोहरा छाया हुआ था। लोगों ने सोचा कि आज फिर धूप नहीं निकलेगी। दोपहर में खिली हुई धूप निकली। धूप निकलने के साथ लोग शरीर को सेंकते नजर आए। धूप निकलने के दौरान लोगों ने जरूरी कामकाज निपटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में खासी चहल-पहल रही। शाम को सूरज अस्त होने के बाद सर्द हवाओं का दौर तेज हो गया। सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए घरों से लेकर सार्वजनिक स्थल तक अलाव का सहारा लिया। किसान फसल को पाले से बचाने के लिए सिंचाई करने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें