फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कैंटर की टक्कर से बाइक रिक्शा सवार सात लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस : गांव बरसै पर हुई दुर्घटनाओं में घायलों को रेफर करने के बाद लेकर जाते परिजन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड पर गांव बरसै के निकट कैंटर ने बाइक और रिक्शा को टक्कर मार दी और फिर कैंटर एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में बाइक व रिक्शा सवार सात लोग घायल हो गए। मौके पर भीड़ लग गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक युवक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
कोतवाली सासनी के गांव बरसै पर पशुओं से भरी कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ में घुस गई। इसकी चपेट में आने से बाइक रिक्शा सवार अमर सिंह पुत्र कुंवरपाल, नंदकिशोर पुत्र भूवेंद्र, विजय पुत्र महावीर, शारदा पत्नी अमर सिंह, मीना पत्नी विजय, विमलेश पत्नी नितिन और नितिन पुत्र रामप्रकाश निवासीगण नगला सरताज अकराबाद बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में विजय का एक पैर आधा कट गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से विजय को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें