हाथरस : गांव मीरपुर के श्रीराधाकृष्ण मंदिर से चोरों द्वारा घंटा चोरी करने के लिए काटी गई जंजीर।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव मीरपुर स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर से चोर दिनदहाड़े सात घंटे काटकर ले गए। चोरी से पहले चोरों ने पुजारी के कमरे की कुंडी को बाहर से लगा दिया था। मंदिर में चोरी की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारी को बुखार आ रहा था। वह दवा लेकर मंदिर में आकर सो गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे कुछ चोर मंदिर में घुस आए और पुजारी के बाहर के दरवाजे की कुंडी बंद कर मंदिर के अंदर लगे पीतल के सात घंटे चुरा ले गए।
घटना की जानकारी होने पर मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान विजय सिंह ने बताया कि चोर मंदिर से पीतल के सात घंटे चोरी कर ले गए हैं। इससे दो माह पूर्व भी चोर मंदिर से पांच घंटे चुरा ले गए थे। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था।