फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नगदी और आभूषण लेकर नौकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

घर में रह रहा नौकर नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ओढ़पुरा पानी की टंकी के पास धर्मेंद्र कुमार पुत्र बनवारीलाल रहते हैं। इनके यहां पिछले पांच वर्ष से एक युवक सूर्यकांत तिवारी पुत्र गणेश प्रसाद निवासी सीतापुर बतौर नौकर काम करता था।
विज्ञापन

रविवार को को धर्मेंद्र कुमार डॉक्टर के पास गए थे। उनकी पत्नी किसी गमी में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में गई थी। पीछे से नौकर घर में रखे 65 हजार रुपये और आभूषण लेकर फरार हो गया। धर्मेंद्र कुमार को जब वापस लौटने पर नौकर दिखाई नहीं दिया तो घर में खोजबीन की। जब नौकर का सामान दिखाई भी नहीं दिया तो उन्हें मालूम पड़ा कि नौकर फरार हो गया है। इसकी जानकारी पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने तत्काल डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पीआरवी 1109 पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें