फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतदान से ड्यूटी हटाने में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्मिक पर गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से मतदान के लिए पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान प्रथम, द्वितीय व तृतीय के लिए कार्मिकों को बूथवार लगाया गया है। वहीं आयोग के निर्देश के क्रम में दिव्यांग व गर्भवती महिलाओं को निर्वाचन ड्यूटी से अलग रखे जाने के लिए प्रशासन ओर से मेडिकल बोर्ड को गठित किया गया था। इस मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद कई गर्भवती व दिव्यांग कार्मिकों की ड्यूटी प्रशासन की ओर से लगा दी गई।
अब लगातार ऐसे प्रार्थना पत्र प्रशासन के सामने आ रहे हैं। प्रतिदिन प्रशासन की ओर से इन ड्यूटियों को हटाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सबसे ज्यादा बेसिक शिक्षा के कार्मिकों की ड्यूटियां हटाई गई हैं। ड्यूटी हटाने के लिए चक्कर लगा रहे कार्मिकों का कहना है कि यहां ड्यूटी हटाने में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्मिक लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात एक कार्मिक पर ड्यूटी हटाने के नाम पर पैसे लिए जाने के कई मामले सुर्खियों में आ रहे हैं। इसे लेकर इन दिनों चर्चाएं जोरों पर हैं। पीडी एके मिश्र का कहना है कि निर्वाचन में काम ज्यादा रहते हैं, इसलिए बेसिक शिक्षा विभाग व अन्य विभागों से कार्मिक लिए गए हैं। ड्यूटी हटाने को लेकर अफवाहें फैल रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें