फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : औद्योगिक क्षेत्र के लिए बना अलग फीडर, सुधरेगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को अब विद्युत आपूर्ति में व्यवधान से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। बिजली महकमे ने औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति के लिए अलग औद्योगिक फीडर बना दिया है। कई औद्योगिक इकाइयों को इस फीडर से जोड़ा जा चुका है। बाकी को भी जल्द जोड़ दिया जाएगा। अलग फीडर बनने से औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में गुणात्मक सुधार होगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में करीब दो दर्जन औद्योगिक इकाइयां है। नये फीडर से इन्हें फायदा होगा। इन औद्योगिक इकाइयों को पहले प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती थी। इस फीडर पर कुछ कालोनियां भी जुड़ी थीं। फॉल्ट होने पर औद्योगिक क्षेत्र के कारखानों की मशीनरी भी शांत हो जाती थी, लेकिन अब उद्यमियों की मांग पर बिजली विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग फीडर बना दिया है। इस फीडर से कारपेट, प्लास्टिक, दवा और हार्डवेयर आदि इकाइयों को पर्याप्त बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

स्वतंत्र फीडर बनकर तैयार हो गया है। अभी विभाग ने कुछ इकाइयों को जोड़ा है। अभी बाकी इकाइयों का जुड़ना रह गया है। इस फीडर के बनने से पर्याप्त बिजली मिलेगी, लेकिन विभाग इसकी सही तरीके से निगरानी करे। तब इस फीडर के बनने का फायदा व्यापारियों को होगा।
-देवेंद्र मोहता, उद्यमी
प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वतंत्र फीडर बनने से उद्योगों को काफी हद तक पर्याप्त बिजली मिलने की उम्मीद है। अभी आपूर्ति में और सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

-प्रदीप गोयल, उद्यमी
उद्यमियों की मांग को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक क्षेत्र में स्वतंत्र फीडर बनकर तैयार हो गया है। इससे आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि इससे औद्योगिक इकाइयों को विद्युत आपूर्ति में व्यवधान काफी हद तक दूर हो जाएंगे।
-सुभाष चंद्रा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें