न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव मई में चार दिन पहले लापता हुए युवक का शव शराब के ठेके के पीछे खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर आए परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि शव की शिनाख्त गांव मई निवासी नैना खान पुत्र मनुआ के रूप में हुई है। सोमवार की सुबह जब राहगीरों ने शराब की दुकान के पास एक शव को पड़ा देखा तो मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। संवाद