हाथरस : गांव भूतिया कजरौठी में कारगिल शहीद की पत्नी को चेक देते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कारगिल विजय दिवस के मौके पर सोमवार को गांव भूतिया कजरौठी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल शहीद सत्यवीर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण के बाद उनके पत्नी और परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा 45 हजार रुपये का चेक शहीद के माता-पिता के नाम और 67,500 रुपये का चेक शहीद की पत्नी के नाम परिजनों को सौंपा गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान महाराज सिंह, विंग कमांडर प्रमोद कुमार, रनवीर सिंह यादव, गजपाल सिंह, सुनीता, वीरेंद्र सिंह, धीरी सिंह, हवलदार सिंह, सत्यवीर सिंह, बलवीर सिंह, हरिमोहन सिंह, धर्मवीर सिंह, वीरी सिंह आदि मौजूद रहे। सभी ने शहीद सत्यवीर को नमन किया।