फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस के सैंकी की पहली फिल्म सात अप्रैल को होगी रिलीज, द एरा ऑफ 1990 में हैं सह अभिनेता

Thu, 06 Apr 2023 08:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

फिल्म की कहानी फिल्म पायरेसी घोटाले पर आधारित है। फिल्म की पृष्ठभूमि 1990 के दशक की है। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे म्यूजिक और फिल्म पायरेसी का क्षेत्र कितना विस्तृत है।
विज्ञापन
सैंकी शर्मा अभिनेता - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इसे एक बार फिर प्रमाणित चंदपा के रहने वाले सैंकी शर्मा ने किया है। बहुत दिनों के इंतजार के बाद हाथरस शहर के एक सिनेमागृह में सैंकी शर्मा की फिल्म सात अप्रैल को द एरा ऑफ 1990 रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन

  
इस फिल्म में सैंकी सह अभिनेता का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही सैंकी ने एक्शन डायरेक्टर के तौर पर भी इस फिल्म में काम किया है। फिल्म में मुख्य कलाकारों में अर्जुन मन्हास, सारा खान, सैंकी शर्मा, मीर सरवर, आरती भगत आदि नजर आएंगे। निर्देशक शाहिद काजमी के अनुसार बॉलीवुड इंडस्ट्री ऑनलाइन पायरेसी से काफी प्रभावित है। 

फिल्म की कहानी फिल्म पायरेसी घोटाले पर आधारित है। फिल्म की पृष्ठभूमि 1990 के दशक की है। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे म्यूजिक और फिल्म पायरेसी का क्षेत्र कितना विस्तृत है। बता दें कि तीन मार्च को द एरा ऑफ 1990 फिल्म देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर आपत्ति लगा दी थी। इसी कारण फिल्म रिलीज नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें