फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दौड़ते रहे सेक्टर, जोनल व सचल दल

विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद में एक परीक्षार्थी को नकल के साथ पकड़ा
विज्ञापन

दिन भर दौड़ते रहे सेक्टर, जोनल व सचल दल, नहीं मिली सफलता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन जिलेभर के केंद्रों पर जोनल, सेक्टर और सचल दल दौड़ लगाते रहे, कहीं पर भी इन्हें नकलची हाथ नहीं लगा। सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद में सुबह की पाली में एक नकलची को जरूर केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ा, उसकी कॉपी को नकल की पर्ची के साथ सील कर दिया गया।
मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों पर अधिकारियों ने दौड़ लगाई। चार जोनल, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और छह सचल दलों ने परीक्षा की सुचिता को परखा। केंद्र प्रभारियों ने भी परीक्षा को नकल विहीन और सुचिता पूर्ण कराए जाने के लिए परीक्षार्थियों पर पूरी नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी तो सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद में सुबह की पाली में हिंदी हाईस्कूल के पेपर में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए दबोच लिया। उसके पास हाथ से लिखी हुई पर्ची मिली। उसकी उत्तरपुस्तिका के साथ सील कर लिया गया और फिर उसे छात्र को दूसरी उत्तर पुस्तिका परीक्षा के लिए दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें