फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कॉलेज संचालक ने नहीं दिया प्रवेश पत्र, छात्र रह गए परीक्षा से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज संचालक ने नहीं दिया प्रवेश पत्र, छात्र रह गए परीक्षा से वंचित
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के एक कॉलेज से प्रवेश प्रवेश पत्र न मिलने के कारण आठ छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा से वंचित रह गए। पवन, हरिओम निवासी सतलोनी कला इगलास, सोनू, सतीश, महावीर निवासी सरकोरिया थाना इगलास ने बताया कि उन्होंने मुरसान क्षेत्र के एक गांव में एक कॉलेज में हाई स्कूल व आकाश निवासी सतलोनी कला इगलास, अरुण कुमार निवासी सरकोरिया इगलास ने इंटर की परीक्षा देने के लिए एडमिशन लिया था।
छात्रों का आरोप है कि परीक्षा से एक दिन पहले वह स्कूल में अपना प्रवेश पत्र लेने गए तो वहां पर कॉलेज संचालक ने प्रवेश पत्र देने से इनकार कर दिया। छात्रों ने बताया कि उनका एडमिशन स्कूल के एक अध्यापक के माध्यम से कराया गया था, लेकिन वह अध्यापक उन्हें नहीं मिला। फोन करने पर अध्यापक ने पेपर से पहले प्रवेश पत्र देने की बात कर दी। इन छात्रों ने बताया कि दूसरे दिन मंगलवार को पेपर शुरू होने से पहले वह स्कूल पहुंच गए, लेकिन वहां एडमीशन कराने वाला अध्यापक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख छात्रों ने स्कूल संचालक से प्रवेश पत्र देने के लिये कहा तो संचालक ने फीस के पैसे जमा न होने के कारण प्रवेश पत्र देने से इनकार कर दिया। छात्रों ने स्कूल संचालक से काफी गुजारिश की। लेकिन संचालक ने साफ शब्दों में मना कर दिया। छात्रों ने बताया कि जिस अध्यापक को उन्होंने पैसे दिए थे, उसने कुछ छात्रों के स्कूल में एडमिशन भी नहीं कराए हैं। परीक्षा से वंचित होने के बाद सभी छात्र एकत्रित होकर मुरसान कोतवाली पहॅुच गए लेकिन पुलिस ने भी उनकी सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें