फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बजट के अभाव में 577 लाभार्थियों की अटकी दूसरी किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 577 लाभार्थियों की दूसरी किस्त की धनराशि अटक गई है। विभागीय खाते में धनराशि न होने से इन लाभार्थियों को दूसरी किस्त भी जारी नहीं की जा सकी है। प्रशासन की ओर से धनराशि की मांग को लेकर शासन को अवगत करा दिया गया है। वहीं 294 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त की धनराशि भेज दी गई है।
शासन स्तर से आवास प्लस के तहत जिले के 875 लाभार्थियों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई थी। इनमें से 871 लाभार्थियों के सत्यापन के दौरान डिजिटल हस्ताक्षर कर शासन को भेज दिए गए थे। दो लाभार्थियों के खातों की पीएफएमएस में डिटेल गलत होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। विभाग की ओर से 871 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि पूर्व में जारी की जा चुकी थी। इस किस्त के सापेक्ष निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी जीओ टैगिंग के माध्यम से शासन को भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम किस्त के आधार पर कार्य पूर्ण होने के साथ ही दूसरी क़िस्त जारी करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई। पहली किस्त के सापेक्ष कार्य पूरा करने वाले 294 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त की धनराशि जारी कर दी गई है। दूसरी किस्त में लाभार्थी को 70 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। जिले के 577 लाभार्थियों को दूसरी किस्त का लाभ नहीं मिल सका है। विभागीय खाते में धनराशि न होने के कारण 577 लाभार्थियों को अभी दूसरी किस्त जारी नहीं की जा सकी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो शासन को बजट के संबंध में पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। बजट प्राप्त होते ही शेष लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त की धनराशि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें