हाथरस : कलूपुरा में कलमी सोडा केमिकल बनाने की फैक्टरी का मुआयना करते एसडीएम अंकुर वर्मा। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस रोड स्थित गांव नगला रती के पास गांव कलूपुरा में मंगलवार को ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अंकुर वर्मा ने छापा मारा। उन्होंने पाया कि फैक्टरी में अवैध रूप से कलमी सोडा केमिकल बनाया जा रहा था। एसडीएम ने इस फैक्टरी को सीज करा दिया है।
गांव रती का नगला निवासी निवासी सुरेशचंद्र उर्फ पिंटू पुत्र कमल सिंह ने एसडीएम से की शिकायत में कहा है कि उसके गांव नगला रती के माजरा कलूपुरा में देवेंद्र पुत्र रोशनलाल व दो अन्य लोग सिकंदराराऊ-हाथरस रोड पर हनुमान जी की बड़ी प्रतिमा के पास एक कलमी सोडा तेजाब फैक्टरी चला रहे हैं। इससे निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों से वायु प्रदूषण हो रहा है।
रासायनिक पानी को जमीन के अंदर बोरिंग के माध्यम से भेजा जा रहा है। इससे आसपास के नलों में लाल-पीला पानी आ रहा है। यह पानी केमिकल से दूषित हो चुका है। कुछ पानी पास के ही के नाले में छोड़ा जा रहा है। इसे पीकर पशु बीमार हो रहे हैं। शिकायत पर एसडीएम ने मंगलवार की दोपहर को मौके पर पहुंचकर जांच की तो शिकायत सही मिली। लिहाजा फैक्टरी को सीज करा दिया गया। संवाद