फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसडीएम ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद एसडीएम विपन कुमार शिवहरे ने कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में बने चार एवं बीआरसी पर बने छह बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने पोलिंग बूथों पर उपस्थित बीएलओ से पानी, शौचालय एवं लाइट आदि के बारे जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

दोनों स्थानों पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। लेकिन बीएलओ ने इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं उसके स्टाफ पर सहयोग नहीं करने की शिकायत एसडीएम से की।
बीएलओ का कहना था कि प्रधानाचार्य किसी कार्य में सहयोग करने में आनाकानी करते हैं साथ ही उनको कॉलेज का ताला खुलवाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। एसडीएम ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्रधानाचार्य को नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें