हाथरस : ऐंहन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करतीं एसडीएम सदर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथरस जंक्शन, लाड़पुर और ऐंहन का एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केंद्रों पर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया।
कई चिकित्सक व स्टाफ गैरहाजिर मिले। कोरोना टीकाकरण की व्यवस्थाएं और फार्मेसी में आवश्यक दवाओं की भी जांच की गई। दवाओं के स्टॉक के बारे में भी जानकारी ली। दवाओं की एक्सपायरी डेट देखी।
स्वास्थ्य केंद्रों में शौचालय और पानी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शौचालयों की सफाई कराने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने बताया कि पीएचसी ऐंहन एवं लाड़पुर के चिकित्सकों की डयूटी कोविड में लगी हुई है। इस कारण वह पीएचसी पर गैरहाजिर मिले।