फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सत्यापन में सही न मिलने वाले 500 से अधिक वाहनों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
हाथरस : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूल बस की जांच करतीं एआरटीओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब जिले की सड़कों पर भौतिक सत्यापन में सही न मिलने वाले वाहन नहीं दौड़ पाएंगे। ऐसे करीब 500 से अधिक वाहनों पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। स्कूली बसों सहित सभी प्रकार के वाहनों की पड़ताल जारी है। रविवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन, एआरटीओ प्रवर्तन व आरआई ने करीब 250 वाहनों की स्थिति को परखा। वाहन स्वामियों को वाहनों को मानक के अनुरूप दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना मुक्त होने के बाद जिले में सभी गतिविधियां पहले की तरह संचालित हो रही हैं। स्कूल वाहन व अन्य वाहन सड़कों पर डगर तय कर रहे हैं। बदलते यातायात नियमों को ध्यान में रखते हुए जिले का एआरटीओ कार्यालय अब सक्रिय हो गया है। अब अधिकारियों द्वारा वाहनों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के दौरान यह देखा जा रहा है कि वाहनों की फिटनेस हुई है या नहीं। इसके अलावा परिमट है या नहीं। वहीं स्कूली वाहनों की बात करें तो बसों में बच्चों के बैठने की सीट सही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस पर पीछे आपातकालीन नंबर अंकित है या नहीं। इन सभी व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। जो वाहन भौतिक सत्यापन में खरे नहीं उतरेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार को एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम, आरआई संतोष कुमार ने 250 वाहनों का सत्यापन किया। इन वाहन स्वामियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें