फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नौतपा के पहले दिन गर्मी से झुलसा हाथरस, शाम को बारिश-ओलों ने दी राहत

Tue, 26 May 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन में हुई झमाझम बारिश के दौरान गिरे ओले। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नौतपा के पहले दिन सोमवार को जिले में मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए। सुबह धुंधली धूप और हवा न चलने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।
विज्ञापन




बारिश और ओलों से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन उमस और गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। तापमान बढ़ने के साथ ही दोपहर तक हालात ऐसे रहे कि लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। बाजारों और सड़कों पर भी सामान्य से कम चहल-पहल दिखाई दी।



मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं आई, जिससे शाम तक उमस बनी रही। गर्मी के चलते बिजली की मांग भी बढ़ी रही और लोग कूलर व एसी का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन




चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दी है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज ने बताया कि नौतपा के शुरुआती दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और आने वाले दिनों में तेज गर्मी के साथ हल्की बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें